11 जून 2014 - 18:54
इराक़ के बाक़ूबा शहर में वहाबी आतंकवादियों का क़हर, 20 की मौत।

इराक़ के बाक़ूबा शहर में दो बम धमाकों में कम से कम 20 इराक़ी की मौत और अनेक ज़ख़्मी हुए हैं।

इराक़ के बाक़ूबा शहर में दो बम धमाकों में कम से कम 20 इराक़ी की मौत और अनेक ज़ख़्मी हुए हैं।
स्थानीय सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को एक प्रोफ़ेसर के अंतिम संस्कार को निशाना बना कर यह धमाके किए गए। युनीवर्सिटी के इस प्रोफेसर को सोमवार के दिन मार दिया गया था। इन बम धमाकों में दो दर्जन लोग घायल भी हुए हैं।
इराक़ में आतंकवादी, धार्मिक एवं सामाजिक सभाओं को निशाना बनाते रहते हैं। मंगलवार को दियाला प्रांत के केन्द्र बाक़ूबा में ये धमाके ऐसी स्थिति में हुए जब इराक़ के पूर्वी प्रांत नैनवा के केन्द्र मूसिल सहित पूरे प्रांत पर आतंकवादियों ने क़ब्ज़ा कर लिया है।
जनवरी के शुरु में फ़ल्लूजा शहर पर इराक़ की केन्द्र सरकार का कंट्रोल ख़त्म होने के बाद से मूसिल दूसरा इराक़ी शहर है जिस पर इस साल आतंकवादियों ने क़ब्ज़ा किया है। इराक़ में इन दिनों हिंसा की लहर आई है जिसका हालिया वर्षों में उदाहरण नहीं मिलता। इराक़ में ज़्यादातर आतंकवादी हमलों के लिए अलक़ाएदा की शाखा आईएसआईएल के आतंकवादियों को ज़िम्मेदार बताया जा रहा है जो सीरिया में भी विध्वंसक गतिविधियों में सक्रिय हैं।
इराक़ में आतंकवादी गुट आईएसआईएल सहित तकफ़ीरी गुट पड़ोसी देश सीरिया और सउदी अरब से जातें हैं ताकि इराक़ में अशांति फैलाएं।
इराक़ी अधिकारी सउदी अरब पर तकफ़ीरी आतंकवादियों को इराक़ भेजने का बारंबार आरोप लगा चुके हैं। सउदी अधिकारियों ने इन आरोपों का कभी भी खंडन नहीं किया।

टैग्स